
Written by
अनुराग मिश्रा
हरदोई जिले के विकासखंड हरपालपुर के ग्राम पंचायत पलिया से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां के किसान परिवार के बेटे वैभव मिश्रा ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है।
वैभव मिश्रा पुत्र राजीव मिश्रा निवासी ग्राम पलिया ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने दिन-रात पढ़ाई की। खेतों में पिता का हाथ बंटाने के साथ-साथ उन्होंने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा।
परिवार में खुशी का माहौल है। पिता राजीव मिश्रा ने कहा कि “बेटे की सफलता से पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। हमें उम्मीद है कि वैभव वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा करेगा।”
ग्रामीणों ने भी वैभव की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उसे बधाई दी। लोगों का कहना है कि वैभव की मेहनत अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।









