
रिपोर्ट एटा जिला संवाददाता शिवम सिंह
एटा श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पांडेय ने थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत एटा-फिरोजाबाद बॉर्डर पर कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों के सुगम आवागमन के लिए की गई यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। मार्ग में आने वाली संभावित समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।

SSP डॉ. इलामारन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने और कांवड़ियों की मदद के लिए तत्पर रहने को कहा गया। साथ ही एम्बुलेंस और जल पुलिस की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।
ASP श्वेताभ पांडेय ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें।









