Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

काकोरी में सड़क हादसे में भाई की मौत के सदमे से 19 वर्षीय बहन ने की आत्महत्या, 8 दिन में परिवार पर टूटा दूसरा दुख

Author Image
Written by
Chandan Singh

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के मंडोली गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। सड़क हादसे में इकलौते भाई की मौत का सदमा 19 वर्षीय बहन बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। एक ही परिवार पर 8 दिन के भीतर दुखों का दूसरा पहाड़ टूटने से पूरे गांव में मातम पसरा है।

मृतका की पहचान रागिनी (19), पुत्री शिवमंगल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बीते 21 जून को रागिनी के भाई हिमालय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इकलौते भाई की मौत के बाद से रागिनी गहरे सदमे में थी और लगातार गुमसुम रहती थी।

सोमवार को जब काफी देर तक रागिनी कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलकर देखा तो रागिनी का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। उसने कमरे में खड़ी मोटरसाइकिल पर चढ़कर फांसी लगाई थी। यह दृश्य देखते ही घर में कोहराम मच गया।

इस दोहरे आघात से पिता शिवमंगल, भाई हिमांशु और बहन हिमांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही काकोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि रागिनी अपने भाई से बहुत प्यार करती थी। भाई की मौत के बाद से उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। एक ही हफ्ते में दो बच्चों की मौत से माता-पिता पूरी तरह टूट चुके हैं।

*रिपोर्ट*: जिला संवाददाता,

रोहित नंदन

_नोट: जीवन अनमोल है। यदि आप या आपका कोई परिचित तनाव, अवसाद या आत्महत्या के विचारों से जूझ रहा है, तो कृपया तुरंत किसी मनोचिकित्सक से संपर्क करें या हेल्पलाइन नंबर 14416 पर कॉल करें।_

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp