Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रामपुर कप्तान साहब को बोला फरार हैं पीठ पीछे आरोपी से चल रही थी चैटिंग सिपाही सस्पेंड थानेदार लाइन हाजिर

Author Image
Written by
Chandan Singh

रामपुर में बवाल के आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को कप्तान बार-बार फोन कर रहे थे, वहीं थाने का सिपाही आरोपितों के मोबाइल पर चैटिंग-चैटिंग खेल रहा था। कप्तान ने इसकी पुष्टि कराई और सिपाही को निलंबित कर दिया। इसके बावजूद लंबे समय से टिके थानेदार ने सक्रियता नहीं दिखाई और वह भी लाइन हाजिर हो गए। एसपी ने उनके खिलाफ जांच भी शुरू करा दी है।

मामला सैफनी थानाक्षेत्र के गांव बैरुवा का है। 29 मई को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर हमला, मारपीट करने और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया। दोनों पक्षों से 16 लोग नामजद हुए।

एक पक्ष के अकरम ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र शमी के साथ कहासुनी के बाद रिजवान, फैजान, सुभान, उबैद अशरफ, रुख़साद, अकरम, सद्दाम, शमशाद अपने अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे व सरिया लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। पथराव में कई लोग घायल हुए।

वहीं, दूसरे पक्ष के फैजान ने आरोप लगाया कि शमी, अमन, अकरम, मोहम्मद उमर, मोहम्मद आलिम, वसीम लोहे की सरिया, धारदार हथियार और तमंचे लेकर घर में घुस आए तथा रिजवान, सुभान और उबैद पर जानलेवा हमला किया, जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।

दिनदहाड़े दो पक्षों में खूनी संघर्ष ने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए। एसपी सोमेंद्र मीना ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए। मगर आदतन मजबूर पुलिस आरोपितों से सेटिंग में लग गई। कार्रवाई का दबाव बनाने पर एसपी को बताया गया कि आरोपित फरार हैं।

तभी एसपी को भनक लगी कि थाने का सिपाही मुनासिफ आरोपितों के संपर्क में है। एसपी ने सर्विलांस के जरिये इसकी पुष्टि भी करा ली। इसके बाद एसपी ने दस दिन पूर्व आरोपित सिपाही को निलंबित कर दिया।

वहीं थानेदार अजय मिश्र को चेतावनी दी थी। इसके बावजूद थानेदार मंगलवार को महज एक आरोपित शुएब को ही गिरफ्तार कर सके। एसपी को उनकी कार्यशैली भी खटक गई। इसी क्रम में बुधवार को हुए तबादलों में थानेदार अजय लाइन हाजिर हो गए हैं। वह लगभग साल भर से थाने में तैनात थे।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp