Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : छह चिकित्सा अधिकारियों के तबादले, प्रशासनिक व्यवस्था में किया गया फेरबदल

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

सीतापुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय, सीतापुर द्वारा प्रशासनिक आवश्यकता के तहत जिले के छह चिकित्सा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस संबंध में 15 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, जिन चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराना भी अनिवार्य किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों का जुलाई 2026 का वेतन उनके नए तैनाती स्थल से आहरित किया जाएगा।

स्थानांतरण इस प्रकार हैं—

  • डॉ. राजीव कुमार वर्मा को अधीक्षक, सीएचसी कसमंडा से चिकित्साधिकारी, सीएचसी हरगांव भेजा गया।
  • डॉ. संजय गौड़ को अधीक्षक, सीएचसी हरगांव से चिकित्साधिकारी, सीएचसी खैराबाद स्थानांतरित किया गया।
  • डॉ. सुशील कुमार वर्मा को अधीक्षक, सीएचसी रामपुर मथुरा से कार्यालय कुष्ठ रोग अधिकारी, सीतापुर में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात किया गया।
  • डॉ. सुनील यादव को चिकित्साधिकारी, सीएचसी सांडा से अधीक्षक, सीएचसी कसमंडा बनाया गया।
  • डॉ. नितेश कुमार वर्मा को चिकित्साधिकारी, सीएचसी एलिया से अधीक्षक, सीएचसी हरगांव नियुक्त किया गया।
  • डॉ. अरुण कुमार सिंह को चिकित्साधिकारी, सीएचसी रामपुर मथुरा से वहीं अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई।

सीएमओ कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp