Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद केमिकल पीने से किशोरी की हालत बिगड़ी, लोहिया अस्पताल रेफर

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट फर्रुखाबाद जिला संवाददाता आयुष कुमार

 

फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नसरतपुर में केमिकल पीने से एक किशोरी की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया है।

  

जानकारी के अनुसार नसरतपुर निवासी महमूद की पुत्री अदीबा ने किसी कारणवश केमिकल पी लिया। केमिकल पीने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घर में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत अदीबा को लेकर कमालगंज सीएचसी पहुंचे।

 

अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने अदीबा का परीक्षण कर प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालत में सुधार न होने और स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर फर्रुखाबाद रवाना हो गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है। अदीबा ने किन परिस्थितियों में केमिकल पीया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। अभी तक घटना के सही कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

 

 

परिजनों का कहना है कि हालत बिगड़ते ही उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे समय रहते उपचार शुरू हो सका। घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp