Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिधौली सीएचसी में अव्यवस्थाओं और पशु टीकाकरण में लापरवाही का आरोप, किसान यूनियन ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Author Image
Written by
Chandan Singh

रिपोर्ट: जवाहर राजपूत

सिधौली/सीतापुर।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह एडवोकेट ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिधौली को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली की अव्यवस्थाओं और पशुओं में फैल रही संक्रामक बीमारियों को लेकर टीकाकरण में लापरवाही का मुद्दा उठाया। संगठन ने दोनों मामलों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सीएचसी में अवैध वसूली और स्टाफ की कमी के आरोप

पहले ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सीएचसी सिधौली के अंतर्गत कई गांवों में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए छिड़काव नहीं कराया गया है। कई ग्राम पंचायतों में आशा और ग्राम प्रधानों के खाते तक नहीं खोले गए हैं, जिससे स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन में बाधा आ रही है।

संगठन ने कहा कि सीएचसी में प्रसव कराने आने वाले मरीजों के परिजनों से प्रति डिलीवरी 500 से 700 रुपये तक की अवैध वसूली की जाती है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर 100 से 200 रुपये वसूले जा रहे हैं।

आरोप यह भी लगा कि रात्रि के समय अस्पताल में चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहते। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रात्रि निवास न कर निजी अस्पताल संचालित करते हैं, जिससे आपातकालीन मरीजों को दिक्कत होती है। मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस द्वारा लाए गए पीड़ितों से भी कर्मचारियों द्वारा परिजनों से मनमाने तरीके से धन वसूलने और आशा बहुओं से वाउचर जमा करने पर प्रति वाउचर 200 रुपये लिए जाने की शिकायत की गई।

ज्ञापन में जीवनरक्षक दवाओं के अभाव और सिंहपुर गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के नियमित न खुलने का भी जिक्र किया गया।

पशु टीकाकरण में कागजी खानापूर्ति का आरोप

दूसरे ज्ञापन में संगठन ने क्षेत्र में खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारियों को लेकर चिंता जताई। कहा गया कि सरकार द्वारा हर साल चलाए जाने वाले टीकाकरण अभियान में कई गांवों में अभी तक टीकाकरण शुरू नहीं हुआ है। केवल कागजों पर टीकाकरण दिखाकर औपचारिकता पूरी की जा रही है।

संगठन ने बताया कि पिछले वर्ष टीकाकरण न होने से कई गांवों में खुरपका – मुंहपका  फैलने से बड़ी संख्या में पशुओं की मौत हुई थी। यदि समय रहते व्यापक टीकाकरण नहीं हुआ तो इस वर्ष भी पशुपालकों को भारी नुकसान हो सकता है।

जांच और कार्रवाई की मांग

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) लोकतांत्रिक ने उपजिलाधिकारी से दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं और पशु टीकाकरण व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp