Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी पर किया लाइसेंसी रिवॉल्वर से जानलेवा हमला सिर पर बट मारकर किया लहूलुहान मुकदमा दर्ज

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई

शहर के कोतवाली सिटी थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर बेहटा चांद लखनऊ रोड में घरेलू विवाद के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहां एक व्यक्ति ने बच्चों की स्कूल फीस भरने की बात को लेकर उपजे विवाद में अपनी ही पत्नी पर जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर झोंक दिया गनीमत रही कि गोली मिस हो गई जिसके बाद आरोपी पति ने रिवॉल्वर की बट से मारकर पत्नी का सिर फोड़ दिया और मौके से फरार हो गया पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है

फीस जमा करने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता नेहा रानी उर्फ नेहा दीक्षित पत्नी राकेश कुमार ने बताया कि बीते बुधवार 22 जुलाई 2026 की शाम लगभग 6 30 बजे उनके और पति राकेश कुमार के बीच बच्चे वैभव की स्कूल फीस जमा न करने को लेकर बातचीत हो रही थी देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी पति राकेश कुमार अचानक उग्र हो गया और पास में रखी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर उठा लाया

फायर हुआ मिस तो बट से मारकर किया लहूलुहान

पीड़िता का आरोप है कि पति ने जान से मारने की नीयत से उन पर सीधा फायर कर दिया लेकिन निशाना चूक जाने के कारण उनकी जान बच गई इसके बाद आगबबूला हुए राकेश कुमार ने रिवॉल्वर की भारी बट से नेहा रानी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया इस जानलेवा हमले से पीड़िता का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति बच्चों को जान से मारने और पुलिस में शिकायत न करने की धमकी देता हुआ हथियार समेत घर से फरार हो गया

कोतवाली सिटी में संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज

डरी सहमी पीड़िता ने पुलिस की शरण ली कोतवाली सिटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 जुलाई 2026 को दोपहर 14 40 बजे आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS 2023 के तहत मुकदमा संख्या 0530 दर्ज कर लिया है

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है

धारा 109 1 हत्या के प्रयास के तहत

धारा 115 2 स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने के लिए

धारा 351 3 आपराधिक धमकी देने के संबंध में

पुलिस विभाग के अनुसार मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है और फरार आरोपी पति राकेश कुमार आर के की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp