Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डंपर की चपेट में आने से टीचर की मौत, CHC में तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

Author Image
Written by
Chandan Singh journalist उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद

अमृतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार टीचर की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से घायल हुए टीचर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान उदरनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय *देवेंद्र विक्रम सिंह* के रूप में हुई है। वह अमर ज्योति इंटर कॉलेज में अध्यापक थे और साथ ही कांकरकठा गांव में क्लिनिक भी चलाते थे।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को देवेंद्र सुबह करीब 10 बजे अपनी बाइक से क्लिनिक जा रहे थे। रास्ते में कस्बे के पास तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही देवेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिर गए और डंपर का पिछला पहिया उनके सीने के ऊपर से निकल गया।

हादसा देखकर राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाकर घायल देवेंद्र को CHC अमृतपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी *बबली*, बेटे *सिद्धार्थ* और *देवांश* का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर चालक हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp