Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाद की ओवररेटिंग पर फूटा किसानों का गुस्सा, हरपालपुर में यूरिया और DAP महंगे दाम पर बेचने का आरोप

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई

खेती की बढ़ती लागत से परेशान किसानों पर अब सहकारी समितियों द्वारा महंगे दाम पर खाद बेचे जाने का आरोप लगा है। हरदोई जिले के हरपालपुर इलाके में साधन सहकारी समितियों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायत पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी गुट ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यूरिया पर 14 रुपए और DAP पर 30 रुपए की अतिरिक्त वसूली का आरोप

भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी गुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव ने जिलाधिकारी अनुनय झा को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि साधन सहकारी समिति हरपालपुर और चौसार में किसानों को खुलेआम लूटा जा रहा है।

शिकायत के अनुसार जिस यूरिया की निर्धारित कीमत 266 रुपए है उसे किसानों को 280 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं 1350 रुपए निर्धारित मूल्य वाली DAP खाद के लिए किसानों से 1380 रुपए वसूले जा रहे हैं।

प्रभारी सचिवों पर मनमानी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

किसान नेता प्रमोद सिंह यादव ने संबंधित समितियों के प्रभारी सचिवों पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ किसान मौसम और लागत की मार झेल रहा है, दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारी निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली कर किसानों की कमर तोड़ रहे हैं। यह किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ है।

यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे चुप नहीं बैठेंगे। यदि जल्द ही किसानों को राहत नहीं मिली तो भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी गुट जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp