Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सीडीओ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई

दिनांक 12 अगस्त 2026 को विकास भवन सभागार हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना के अंतर्गत संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मॉडल गौशाला, नन्दी गौशाला, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था तथा हरा चारा उत्पादन हेतु अतिरिक्त भूमि के चिन्हांकन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने सात विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों तथा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को नन्दी गौशाला में नर गोवंश की शिफ्टिंग कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नन्दी गो-आश्रय स्थलों की बाउंड्रीवाल को मनरेगा के अंतर्गत पूर्ण कराए जाने तथा बंद हो चुके गो-आश्रय स्थलों की उपलब्ध भूमि पर हरे चारे का उत्पादन कर निकटवर्ती गो-आश्रय स्थलों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गौशालाओं में उपलब्ध भूमि का अधिकतम उपयोग करते हुए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उत्पादित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में गौशालाओं से उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट की पैकेजिंग कर किसानों को उचित एवं प्रतिस्पर्धी मूल्य पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए, जिससे गौशालाओं की आय में वृद्धि के साथ-साथ जैविक खेती को भी प्रोत्साहन मिल सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण, उनके लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं का प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp