
हरदोई
स्वतंत्रता दिवस के अवसर से दो दिन पूर्व सांडी ब्लॉक क्षेत्र में स्वच्छता एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्मारक परिसर की साफ सफाई की गई तथा स्मारक पर पुष्पमाला अर्पित कर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत, मंडल प्रभारी देश दीपक दीक्षित, महामंत्री सनी कुमार, मंडल मंत्री सरनाम सिंह, जयप्रकाश द्विवेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक द्विवेदी एवं मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता की कामना की।








