Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद लोहिया महिला अस्पताल में एंबुलेंस का घोर अभाव, प्रसव के बाद 3 घंटे इंतजार, एक ही वाहन में 8-10 लोगों को ठूंसकर भेजा

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट कुलदीप पाठक

फर्रुखाबाद डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में एंबुलेंस व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। प्रसव के बाद छुट्टी हुई महिलाओं और नवजात बच्चों को घंटों अस्पताल में इंतजार कराया जा रहा है। मजबूरी में एक ही एंबुलेंस में कई मरीजों को ठूंसकर भेजने का मामला सामने आया है।

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि शमसाबाद क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की करीब 3 प्रसूता महिलाओं को सोमवार दोपहर करीब 3 बजे छुट्टी मिली थी। घर भेजने के लिए एंबुलेंस मांगी गई तो शाम 6 बजे तक कोई वाहन उपलब्ध नहीं हुआ। 3 घंटे बाद अस्पताल प्रशासन ने एक ही एंबुलेंस में आशा कार्यकर्ता सहित करीब 8 से 10 लोगों को बैठाकर रवाना कर दिया।

परिजनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रसव के बाद महिलाओं और नवजात को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। लेकिन उन्हें घंटों लाइन में लगाकर फिर एक ही गाड़ी में कई मरीजों के साथ भेजा गया। इससे संक्रमण और जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता है।

पीड़ितों का कहना है कि यदि समय पर पर्याप्त एंबुलेंस उपलब्ध होतीं तो इस तरह की अव्यवस्था नहीं होती। 108/102 सेवा भी मौके पर नहीं पहुंची।

मामले के सामने आने के बाद अस्पताल की एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने सीएमओ और सीएमएस से मांग की है कि मामले की जांच कराकर भविष्य में छुट्टी होने वाली हर प्रसूता के लिए समय पर अलग-अलग एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी महिला और नवजात को परेशानी न हो।

फिलहाल अस्पताल प्रशासन का इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp