
कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में एसडीएम सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मेहंदी घाट, थाना कोतवाली कन्नौज का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मेहंदी घाट पर कांवड़ियों के स्नान, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही मेहंदी घाट पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घाट एवं आसपास के क्षेत्रों की निगरानी व्यवस्था को देखा तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु आवागमन और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।








