Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महाराजपुर में आधी रात सात नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा ( एटा से ख़ास रिपोर्ट शिवम् सिंह )

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

तमंचे के बल पर महिला-बच्चों को बनाया बंधक, विरोध पर मारपीट का आरोप; एक साल की बच्ची को दीवार से पटकने का भी आरोप

एटा, अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में आधी रात सात नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक घर में घुसकर लूटपाट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, बदमाशों ने घर में मौजूद महिला और बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। परिजनों ने एक साल की मासूम बच्ची को दीवार से पटकने का भी आरोप लगाया है।

बताया गया कि बदमाशों ने बच्चों की कनपटी पर तमंचा रखकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर में रखे सोने के जेवरात और करीब 20 हजार रुपये नकद लूट लिए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मारपीट में घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया गया है।

वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी एटा डॉ. इलामारन समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया।

फिलहाल पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा करने का दावा कर रही है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp