Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज उप जिलाधिकारी तिर्वा ने मान्यवर कांशीराम पॉलिटेक्निक का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज तिर्वा उप जिलाधिकारी तिर्वा वैशाली ने आज मान्यवर कांशीराम पॉलिटेक्निक, तिर्वा का निरीक्षण कर संस्थान में संचालित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में पहुंचकर विभिन्न कक्षों, प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं, पुस्तकालय, छात्र-छात्राओं की सुविधाओं तथा परिसर की स्वच्छता एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने शिक्षण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं कौशल आधारित ज्ञान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों एवं संबंधित कर्मचारियों से संवाद कर संस्थान में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं। इसलिए यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं तकनीकी दक्षता के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने संस्थान परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सदैव दुरुस्त रखने तथा विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़े विषयों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। उप जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य केवल व्यवस्थाओं का जायजा लेना नहीं, बल्कि उनमें निरंतर सुधार लाकर छात्र-छात्राओं के लिए सकारात्मक, सुरक्षित एवं प्रेरणादायक वातावरण सुनिश्चित करना है।निरीक्षण के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp