
फर्रुखाबाद अवनीश कुमार
फर्रुखाबाद | फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ग्राहक ने ₹200 का पेट्रोल डलवाने के बाद घटतौली (कम तेल देने) का गंभीर आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम को मौके पर आना पड़ा।
आपको बताते चले पूरा मामला? हरदोई के गदनपुर के रहने वाले जगपाल अपने साथी सुरजीत और सुधीर के साथ बाइक से फर्रुखाबाद आए थे। जगपाल का आरोप है कि उन्होंने पंप पर 200 रूपये का पेट्रोल डलवाया, लेकिन मीटर के अनुसार तेल काफी कम था। जब उन्होंने कर्मचारियों से इसकी शिकायत की और किसी ने उनकी नहीं सुनी, तो उन्होंने सीधे डायल-112 पर पुलिस को सूचना दे दी।
एक घंटे तक चली जांच, ग्राहक का दावा- ‘1 लीटर तेल निकला कम’ मौके पर पहुंची पुलिस ने आपूर्ति विभाग को बुलाया। पूर्ति निरीक्षक और उनकी टीम ने करीब एक घंटे तक मशीनों की जांच की। इस दौरान ग्राहक की बाइक से पेट्रोल निकालकर मापा भी गया। मौके पर मौजूद ग्राहक ने दावा किया कि माप में लगभग एक लीटर पेट्रोल कम निकला है।
पंप मालिक ने आरोपों को नकारा, कहा- ‘मशीन का मेजर सही’ पेट्रोल पंप के स्वामी अंचित अग्रवाल ने ग्राहक के सभी आरोपों को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने जांच की है और मशीन का मेजर (माप) बिल्कुल सही पाया गया है। पूर्ति निरीक्षक ने भी पुष्टि की है कि जांच में पेट्रोल का मेजर सही मिला है, लेकिन एहतियात के तौर पर उस नोजल को फिलहाल बंद कर दिया गया है जिससे पेट्रोल डाला गया था।
टंकी खुलवाने पर हुई बहस, 200 रूपये का पेट्रोल डलवाकर लौटा ग्राहक जांच के दौरान पंप कर्मचारियों ने दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए बाइक की टंकी खुलवाने को कहा। पहले ग्राहक ने मना किया, फिर मिस्त्री भी बुलाया गया, लेकिन अंत में टंकी नहीं खोली गई। आपूर्ति विभाग के अनुसार, मौके पर घटतौली की पुष्टि नहीं हो सकी है। अंत में, पेट्रोल पंप संचालक की ओर से ग्राहक की बाइक में ₹200 का पेट्रोल डलवा दिया गया, जिसके बाद ग्राहक वहां से चला गया।
अब इस पूरे मामले की आगे की जांच कंपनी के सेल्समैन और बांट-माप विभाग की संयुक्त कमेटी करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही असली सच्चाई सामने आएगा








