Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद कमालगंज में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, सरकार की आमद के नारों से गूंजा क्षेत्र

Author Image
Written by
विनीत पांडेय

फर्रुखाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (सल्ल.) के यौम-ए-पैदाइश के मुबारक मौके पर बुधवार को जनपद भर में अकीदत और एहतराम के साथ बारावफात के जुलूस निकाले गए। इसी कड़ी में विकासखंड कमालगंज के गांव जरारी और अलाउद्दीनपुर में भी जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया।

दोपहर बाद गांव जरारी और अलाउद्दीनपुर से डीजे की धुन पर नात-ए-पाक की सदाओं के साथ जुलूस शुरू हुआ। जुलूस में शामिल अकीदतमंद हाथों में हरे झंडे और परचम लिए हुए थे। नौजवानों की टोलियां सरकार की आमद मरहबा के नारों के साथ आगे बढ़ रही थीं। जुलूस गांव के मुख्य मार्गों, गलियों और चौराहों से होता हुआ गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और शर्बत व तबर्रुक बांटा। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में खुशी और जश्न का माहौल रहा। लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।

उधर जिले में त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। एसपी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने और लगातार गश्त करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जुलूस मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने स्वयं पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की गई।पुलिस प्रशासन ने बताया कि जनपद में सभी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp