Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन अपनाएं डॉ. विजय कुमार यादव

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में योग वेलनेस सेंटर, फतेहपुर जसोदा, गुरसहायगंज के योग प्रशिक्षकों द्वारा मदन मोहन इंटर कॉलेज में योग शिविर का वृहद आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, दिनचर्या में योग एवं प्राणायाम को शामिल करने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया।

डॉ. विजय कुमार यादव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत होने के साथ-साथ स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और एकाग्रता में वृद्धि होती है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे स्वयं योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करें।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp