Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, दंपति गंभीर घायल, परिवार में मचा हड़कंप

Author Image
Written by
Aayush Kumar

फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने ही घायलों को सीएचसी कमालगंज भिजवाया।

बताया गया कि इंद्रा नगर, कमालगंज के रहने वाले करन कुमार अपनी पत्नी रजनी देवी और अपने दो छोटे बच्चों 5 साल की मिष्ठी और 2 साल के दिव्यम के साथ बाइक पर सवार होकर कमालगंज से गुरसहायगंज जा रहे थे। खुदागंज के नजदीक पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग सड़क पर गिर गए।

टक्कर में करन कुमार के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी रजनी देवी के सिर पर गहरी चोट लगी है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बाइक पर मौजूद दोनों बच्चों की स्थिति को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी रही। ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल परिवार की मदद की और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और हादसे की जांच शुरू कर दी है। दूसरी बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते पर वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है, इसलिए चालकों को गति पर नियंत्रण रखकर सावधानी से वाहन चलाना चाहिए।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp