
हरपालपुर, हरदोई
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घटना सोमवार रात की है।
*क्या है पूरा मामला -*
करनपुर मतनी निवासी मेवाराम पुत्र बुद्धा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे वह अपनी पत्नी शिवकांती के साथ गांव के रास्ते से जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही चार लोग बहते पानी को रोकने के लिए बांध बना रहे थे।
मेवाराम ने उस बांध पर पैर रखकर निकलने की कोशिश की, इसी बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि चारों लोगों ने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया, जिसमें मेवाराम, उनकी पत्नी शिवकांती और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।








