
Written by
Chandan Singh
हरदोई
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में सुधार लाया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं।








