
रिपोर्ट अनोप कुमार
हरदोई जनपद में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है।
जिलाधिकारी हरदोई के आदेशानुसार आज दिनांक 01 सितम्बर 2026 को जनपद के समस्त परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 08 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव, कीचड़ और आवागमन बाधित होने की स्थिति बनी हुई है। छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यह अवकाश केवल छात्रों के लिए मान्य होगा। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विद्यालय से संबंधित शासकीय कार्यों को पूरा करेंगे। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।








