Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई कछौना BDO का नोटिस सिर्फ कागजी ढोंग? 18 दिन बाद भी बदहाल शौचालय दे रहा अफसरों की मिलीभगत की गवाही

Author Image
Written by
Anurag Singh mandal

हरदोई गौसगंज विकास खंड कछौना की ग्राम पंचायत निर्बलपुर में भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लाचारी और ग्राम प्रधान पवन सिंह की दबंगई का नंगा नाच जारी है। 12 अगस्त को पत्रांक संख्या 687 जारी कर BDO कछौना ने जो 2 दिन का अल्टीमेटम दिया था, वह 18 दिन बीत जाने के बाद भी महज़ एक बेअसर कागज़ी पुर्जा साबित हुआ है। 30 अगस्त को सामने आई वीडियो की तस्वीरें चीख-चीखकर गवाही दे रही हैं कि सरकारी पैसों की लूट और जनता के हकों पर डाका डालने का यह खेल BDO कछौना के संरक्षण में सचिव और दबंग प्रधान पवन सिंह बेखौफ होकर खेल रहे हैं।

नोटिस जारी हुए 18 दिन बीत गए, लेकिन सामुदायिक शौचालय की स्थिति में रत्ती भर बदलाव नहीं आया। न टोटियां लगीं, न पानी की बूंद टपकी। सवाल यह उठता है कि क्या BDO कछौना की आंखें बंद हैं या फिर साठगांठ की पट्टी बंधी हुई है?

• 2 दिन में जवाब मांगा गया था, तो 18वें दिन तक क्या कार्रवाई हुई? क्या BDO साहब ने दफ्तर की ठंडी एसी में बैठकर फर्जी आख्या पर हस्ताक्षर कर दिए?

• जब नोटिस का जवाब नहीं मिला या अधूरा मिला, तो दबंग प्रधान और सचिव पर एफआईआर दर्ज कराने का जिगरा क्यों नहीं दिखाया गया?

• अगर मौके पर जांच हुई थी, तो 30 अगस्त के वीडियो में उजागर बदहाली अधिकारियों के मुंह पर तमाचा क्यों मार रही है?

ग्राम पंचायत निर्बलपुर की जनता अब इस घटिया प्रशासनिक तमाशे को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। स्थानीय निवासियों ने साफ कर दिया है कि नोटिस के नाम पर लीपापोती बंद की जाए।

• 12 अगस्त के नोटिस के बदले सचिव और प्रधान पवन सिंह ने क्या जवाब दाखिल किया, उसे तुरंत सार्वजनिक किया जाए।

• BDO की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो और कर्तव्यहीन सचिव व दबंग प्रधान पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

• जिले के उच्चाधिकारी स्वयं धरातल पर उतरकर फर्जी निस्तारण की पोल खोलें।

यदि जल्द ही इस भ्रष्टाचार के गठजोड़ पर नकेल नहीं कसी गई और सामुदायिक शौचालय की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ – अनुराग सिंह

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp