Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कछौना BDO का नोटिस बना कागजी खानापूर्ति? 18 दिन बाद भी बदहाल है सामुदायिक शौचालय

Author Image
Written by
Chandan Singh

गौसगंज, हरदोई

विकास खंड कछौना की ग्राम पंचायत निर्बलपुर में सामुदायिक शौचालय की बदहाली को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 12 अगस्त को पत्रांक संख्या 687 के तहत खंड विकास अधिकारी, कछौना द्वारा 2 दिन के भीतर स्पष्टीकरण और व्यवस्था सुधारने का नोटिस जारी किया गया था। लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद भी मौके की स्थिति जस की तस बनी हुई है। 30 अगस्त को सामने आए वीडियो में शौचालय में न टोटियां लगी हैं, न पानी की व्यवस्था है।

ग्रामीणों का आरोप है कि नोटिस जारी होने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।

ग्रामीणों ने उठाए सवाल –

– 2 दिन में जवाब मांगा गया था, तो 18 दिन बाद तक क्या कार्रवाई हुई?

– नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

– मौके पर जांच के दावे के बाद भी 30 अगस्त के वीडियो में बदहाली क्यों दिख रही है?

ग्राम पंचायत के लोगों ने मांग की है कि –

1. 12 अगस्त के नोटिस के जवाब को सार्वजनिक किया जाए।

2. मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

3. जिले के उच्चाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करें।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शौचालय की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp