
हरदोई
जनपद में भारी बारिश / अतिवृष्टि को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 2 सितंबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 01 सितंबर 2026 को पत्रांक 14104-15 / 2026-27 के तहत आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, CBSE, ICSE एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए 02.09.2026 को अवकाश घोषित किया जाता है।
हालांकि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का नियमानुसार निर्वहन करना होगा।
BSA ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।








