Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी 2 साल से सूखी, पीला और गंदा पानी पीने को मजबूर हैं तड़ेर के ग्रामीण

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट अनोप कुमार

हरदोई शाहाबाद केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना हरदोई के शाहाबाद तहसील में दम तोड़ती नजर आ रही है। तहसील के ग्राम तड़ेर, पोस्ट नगला लोथू में लाखों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी पिछले दो सालों से सिर्फ सफेद हाथी बनी हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक टंकी का निर्माण कार्य 2 साल पहले ही पूरा हो गया था, लेकिन आज तक एक भी दिन नलों में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। घर-घर नल कनेक्शन तो दे दिए गए, पर पाइपलाइन में पानी ही नहीं आया।

*हैंडपंप से आ रहा है पीला पानी, बढ़ रही हैं बीमारियां*

टंकी चालू न होने से गांव के लोग आज भी हैंडपंप पर निर्भर हैं। हैंडपंपों से निकलने वाला पानी बेहद पीला, गंदा और बदबूदार है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पानी पीने योग्य बिल्कुल नहीं है।

इसी दूषित पानी को पीने से गांव में उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार और त्वचा संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। गांव में दहशत का माहौल है।

एक ग्रामीण ने बताया टंकी बनने पर लगा था अब शुद्ध पानी मिलेगा, लेकिन दो साल से टंकी सूखी पड़ी है। अधिकारी सुनते ही नहीं। हम लोग मजबूरी में यही पीला पानी पी रहे हैं।

ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कागजों में काम पूरा दिखा कर भुगतान ले लिया गया, जबकि धरातल पर व्यवस्था पूरी तरह ठप है। शाहाबाद ब्लॉक के गुजीदेई गांव में भी इसी तरह टंकी शोपीस बनी होने का मामला पहले सामने आ चुका है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हरदोई और अधिशासी अभियंता, जल निगम से मांग की है कि –

1. पानी की टंकी और पाइपलाइन की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए।

2. गांव के हैंडपंप के पानी का सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जाए।

3. जलापूर्ति तुरंत शुरू कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

जब तक टंकी चालू नहीं होती, ग्रामीणों को बीमारी और प्यास दोनों से जूझना पड़ेगा।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp