
हरदोई पाली बस अड्डे का हाल इन दिनों बेहाल है। बारिश होते ही पूरा बस अड्डा तालाब बन गया है।
आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि बस अड्डे परिसर में घुटने तक पानी भरा हुआ है। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए इसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कई यात्रियों के कपड़े कीचड़ से खराब हो रहे हैं।
पानी भरने की वजह से बसें भी बस अड्डे के अंदर सही से नहीं आ पा रही हैं, जिससे बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि यह समस्या हर साल बारिश में होती है, लेकिन आज तक जल निकासी का कोई पक्का इंतजाम नहीं किया गया। प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां से पानी निकलवाया जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
रिपोर्ट – अर्पित मिश्रा, क्राइम संवाददाता, तहसील शाहाबाद, हरदोई








