
फर्रुखाबाद विकास खंड कमालगंज के ग्राम दरौरा में शनिवार को जनसम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शैलेन्द्र सिंह राठौर ने पहुंचकर सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम स्थल पर भोजपुर की धरती से उठेगी जनहित की आवाज, मजबूत नेतृत्व – मजबूत क्षेत्र और मिशन 2027 के बैनर लगे हुए थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शैलेन्द्र सिंह राठौर ने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मजबूत नेतृत्व के साथ सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।

इस जनसम्मेलन में गौरव ठाकुर, सत्यम ठाकुर, अतुल ठाकुर, नीलू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।









