
Written by
अनुराग मिश्रा
रिपोर्ट पंकज कुमार
फर्रुखाबाद कमालगंज विकासखंड कमालगंज क्षेत्र के ग्राम मीठापुर में शुक्रवार रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
गांव में जन्माष्टमी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। देर शाम से ही गांव के मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई।
रात ठीक 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, पूरा पंडाल “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान भगवान की आरती और पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे इस उत्सव में शामिल हुए।








