Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई भक्ति के रंग में रंगा कछौना कोतवाली इंस्पेक्टर अमित सिंह की अगुवाई में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महापर्व

Author Image
Written by
Anurag Singh mandal

कछौना (हरदोई)।

धर्म और आस्था के अनुपम संगम के बीच कछौना कोतवाली परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। प्रभारी निरीक्षक (थानाध्यक्ष) अमित सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने भक्ति और सेवा के अनूठे मेल की एक अलौकिक तस्वीर पेश की।

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कछौना कोतवाली परिसर और ऐतिहासिक बाबा लंगड़े दास मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रंग-बिरंगी दूधिया रोशनी, मनमोहक पुष्प-सज्जा और भक्तिमय भजनों की गूंज ने पूरे वातावरण को अध्यात्म के अलौकिक रस से सराबोर कर दिया। अलौकिक छटा और भव्य सजावट को देखकर हर श्रद्धालु का मन प्रफुल्लित और भाव-विभोर हो उठा।

मध्यरात्रि जैसे ही भगवान श्रीहरि के पूर्ण पुरुषोत्तम अवतार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, पूरा परिसर जय कन्हैया लाल की और नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने विधि-विधान से भगवान श्री बाल-गोपाल की पूजा-अर्चना की और आरती उतारकर क्षेत्र में शांति, समृद्धि व सौहार्द की कामना की। इसके उपरांत, उन्होंने स्वयं उपस्थित अपार जनसमूह को प्रभु का पावन प्रसाद वितरित किया।

खाकी वर्दी के पीछे छिपी अगाध आस्था का यह दृश्य देखते ही बनता था। इस अवसर पर कछौना कोतवाली की पूरी पुलिस टीम पूरी निष्ठा और श्रद्धा भाव से भक्ति रस में डूबी नज़र आई। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में SI विशाल पुंडीर, SI रामचंद्र शर्मा, SI समीक्षा कटियार, SI राजकुमार सिंह, दीवान राजेश कुमार, दीवान अरविंद यादव, HC जंग बहादुर सिंह तथा दीवान अखंड प्रताप सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

साथ ही कांस्टेबल तूफान सिंह, बंटी कुमार, पुष्पेंद्र, दीपक सिंह, मोहम्मद सैफ, प्रवीण तिवारी, राहुल कुमार, विपिन कुमार, अक्षय पटसरिया और ओमेंद्र कुमार मिश्र सहित पूरी पुलिस टीम मुस्तैद रहकर सेवा और भक्ति भाव में लीन दिखी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के इस आत्मीय और धार्मिक रूप ने जनता के दिलों को जीत लिया।

लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ – अनुराग सिंह

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp