Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्जीवाड़े का पोल-खोल: इंसानी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा ‘मुन्नाभाई’, बिना लाइसेंस के चल रहा रजनी पॉलीक्लिनिक!

Author Image
Written by
Anurag Singh mandal

डॉक्टर को समाज में भगवान का दर्जा दिया गया है। जब एक आम इंसान बीमारी से लाचार होता है, तो वह उम्मीद और भरोसे की आखिरी किरण लेकर डॉक्टर की चौखट पर पहुंचता है। लेकिन कछौना के ग्राम दनई से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सफेद कोट की पवित्रता को तार-तार कर दिया है।

ग्राम दनई (कछौना) में ‘रजनी पॉलीक्लिनिक’ के नाम से एक फर्जी मेडिकल और क्लीनिक का काला कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। संतोष कुमार नाम का व्यक्ति खुद को डॉक्टर बताकर प्रैक्टिस कर रहा है। पड़ताल में सामने आया है कि इस तथाकथित अस्पताल और मेडिकल स्टोर के पास न तो कोई वैध मानक हैं, न कोई डिग्री और न ही कोई लाइसेंस!

चौंकाने वाली बात यह है कि बिना किसी योग्य या अनुभवी डॉक्टर की मौजूदगी के यह संतोष कुमार लोगों की सेहत का ‘मालिक’ बना बैठा है। डॉक्टरी के नाम पर केवल तुक्केबाजी और प्रैक्टिस का बहाना बनाकर लोगों के अमूल्य जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दवाइयों की पर्चियां थमाना और बिना डॉक्टरी समझ के इलाज करना सीधे तौर पर जान से मारने की साजिश जैसा है।

स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे चल रहा यह गोरखधंधा प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

• अगर इस फर्जीवाड़े की वजह से किसी गरीब या मासूम मरीज की जान पर बनाती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

• क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे या मौत का इंतजार कर रहा है?

• कानून और स्वास्थ्य मानकों को ठेंगा दिखाने वाले इस फर्जी डॉक्टर पर नकेल कब कसी जाएगी?

मासूम जनता की जान सस्ती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को तुरंत हरकत में आकर इस फर्जी ‘रजनी पॉलीक्लिनिक’ पर छापेमारी करनी चाहिए, इसे तत्काल सील करना चाहिए और जनता के जीवन से खेलने वाले संतोष कुमार पर सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ – अनुराग सिंह

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp