Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई हरपालपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मचाया कहर, बाइक सवार समेत 4 को रौंदा, एक की मौत

oplus_0
Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ग्राम पंचायत पलिया में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे जा रहे लोगों और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर एक तेज रफ्तार कार पलिया गांव के पास से गुजर रही थी। तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों और सामने से आ रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने शोर मचाया।

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1 घनश्याम गुप्ता निवासी ग्राम पलिया

2 सुधीर यादव निवासी ग्राम पलिया

3 भूरा यादव निवासी ग्राम पलिया

4 बाइक सवार युवक नाम अभी स्पष्ट नही

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हरपालपुर ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घनश्याम गुप्ता, सुधीर यादव और भूरा यादव की हालत स्थिर बताते हुए उनका उपचार CHC पर ही शुरू कर दिया।

वहीं बाइक सवार की हालत अत्यंत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल हरदोई के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बाइक सवार ने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची हरपालपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कार को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp