Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई शाहाबाद ग्राम तडेर का मुख्य मार्ग बदहाल, गहरे गड्ढों में तब्दील हुई सड़क स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट अनोप कुमार

 

 

हरदोई शाहाबाद विकासखंड क्षेत्र के ग्राम तडेर को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। लंबे समय से मरम्मत के अभाव में यह मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह 1 से 2 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं, जिससे यह मार्ग राहगीरों के लिए जान जोखिम भरा बन गया है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क तडेर गांव को शाहाबाद मुख्यालय और आसपास के कई गांवों से जोड़ने का एकमात्र मुख्य साधन है। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का इसी मार्ग से आना-जाना होता है, लेकिन सड़क की दुर्दशा के कारण अब लोगों ने इस पर चलने से भी कतराना शुरू कर दिया है।

 

 

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है। तडेर, ढकिया, और आसपास के मजरे से करीब 200 से अधिक बच्चे रोजाना इसी क्षतिग्रस्त मार्ग से साइकिल और पैदल स्कूल-कॉलेज जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक महीने में कई साइकिल सवार छात्र गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से गहराई का अंदाजा नहीं लगता, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।

 

 

इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। आए दिन गाड़ियों के टायर पंचर होना, सस्पेंशन और अन्य पार्ट्स टूटना आम बात हो गई है। ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का कहना है कि सड़क खराब होने से उनकी कमाई आधी रह गई है, ऊपर से गाड़ी की मरम्मत का अतिरिक्त खर्च अलग।

 

 

सड़क की सबसे भयावह तस्वीर आपातकालीन स्थिति में सामने आती है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में किसी मरीज की तबीयत बिगड़ने पर एम्बुलेंस गांव तक आने में आधे घंटे से ज्यादा समय लेती है। खस्ताहाल सड़क के कारण प्रसूताओं और गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कत होती है। बुजुर्गों और महिलाओं का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

 

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक विकास अधिकारी और तहसील प्रशासन तक कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं। जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आज तक केवल आश्वासन ही मिला है, धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ।

 

प्रशासन की इस लगातार अनदेखी से ग्राम वासियों में गहरा रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

 

फिलहाल ग्राम वासियों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जनहित और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए ग्राम तडेर के मुख्य मार्ग का तत्काल सर्वे कराकर पक्का निर्माण कराया जाए।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp