Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित ग्रामीण पेयजल योजनाओं, हर घर नल से जल पहुंचाने की स्थिति तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कार्यदायी एजेंसियों को दिए गए लक्ष्यों के सापेक्ष हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पूर्ण एवं अवशेष कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर प्राप्त लीकेज एवं कनेक्शन संबंधी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निस्तारित शिकायतों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ओएचटी, पंप हाउस एवं रोड रेस्टोरेशन के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो पंप हाउस एवं अन्य निर्माण कार्य अभी अपूर्ण हैं, उनके शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। पाइप लाइन बिछाने के उपरांत क्षतिग्रस्त सड़कों के रोड रेस्टोरेशन का कार्य भी मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं की स्थलीय जांच एवं सत्यापन कराने के निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ग्रामीणों को नियमित रूप से नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जहां कहीं भी पेयजल आपूर्ति में समस्या हो, उसका तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने जल आपूर्ति के सम्बन्ध मे प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। जल सारथी ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।

अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण मनीष गंगवार ने बताया कि जल सारथी ऐप के माध्यम से जल जीवन मिशन से जुड़े, उत्तर प्रदेश के गांवों की ग्रामीण पेयजल योजनाओं की रियल टाइम जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। ग्रामीण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न सेवाएं, अब सीधे ग्रामीण उपभोक्ताओं के एक क्लिक पर उपलब्ध हैं। जल सारथी ऐप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि संबंधित अधिकारी एवं जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp