Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम सभा ज्ञानपुर में भ्रष्टाचार का खुला खेल: पीली ईंटों से कराया जा रहा RRC सेंटर का घटिया मरम्मत कार्य, सो रहे BDO!

Author Image
Written by
Anurag Singh mandal

ज्ञानपुर (जब्बर खेड़ा):

सरकारी धन के बंदरबांट और प्रशासनिक शह का एक और सनसनीखेज मामला ग्राम सभा ज्ञानपुर के मजरा जब्बर खेड़ा से सामने आया है। यहाँ बने RRC (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। सेंटर के मरम्मत कार्य में धड़ल्ले से अमानक और घटिया ‘पीली ईंटों’ का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो बनते ही ढहने की कगार पर हैं।

निर्माण कार्य में हो रही इस धांधली में मानक की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। RRC सेंटर में जल निकासी (ड्रेनेज) की कोई व्यवस्था तक नहीं की गई है, जिससे चारों तरफ गंदगी और जलजमाव का खतरा मंडरा रहा है। लाखों रुपये की लागत से बना यह RRC सेंटर लंबे समय से ताले में बंद पड़ा है। सवाल यह उठता है कि जब यह सेंटर जनता के किसी काम ही नहीं आ रहा, तो फिर इसके नाम पर मरम्मत का नाटक रचकर बजट कौन डकार रहा है?

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और ग्राम पंचायत सचिव (सेक्रेटरी) मिलकर खुलेआम घोटाला कर रहे हैं। इस पूरे मामले में ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। धरातल पर दिख रहे इस खुले भ्रष्टाचार के बावजूद BDO साहब का मौन रहना प्रशासनिक मिलीभगत की ओर सीधा इशारा कर रहा है।

कब तक विकास के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जाता रहेगा? क्या सरकारी फाइलों में फर्जी विकास दिखाकर बजट की लूट यूँ ही जारी रहेगी? ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि BDO ने तत्काल संज्ञान लेकर दोषी ठेकेदार और सेक्रेटरी पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही नहीं की, तो जल्द ही पूरे गांव का जनाक्रोश सड़कों पर दिखाई देगा। इस बार जनता चुप नहीं बैठेगी और उठने वाले इस उग्र जन-आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी ब्लॉक प्रशासन की होगी।

लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ – अनुराग सिंह

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp