Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

Author Image
Written by
Aayush Kumar

 फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के बघार स्थित डीपीएस के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसे में घायल एक युवक की पहचान आयुष पुत्र सुनील कुमार निवासी निवाड़िया मोहल्ला, छोटी जेल चौराहा फतेहगढ़ के रूप में हुई है। वहीं दूसरे घायल युवक का नाम भी आयुष बताया जा रहा है, जो एन.एस. गुप्ता का पुत्र और फर्रुखाबाद निवासी है।

बताया गया कि दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बघार में डीपीएस के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे युवक के होंठ में चोट लगने के कारण चार टांके लगे हैं और नाक में भी गंभीर चोट बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, बाद में यातायात सामान्य हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार बघार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होते हैं। लोगों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp