Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई मधुमक्खी पालन के 90 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 16 सितम्बर तक करें आवेदन

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया है कि मधुमक्खी पालन अनुपूरक कृषि उद्यम के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मधुमक्खियां प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से किसानों की आर्थिक आय बढ़ाने में सहायक हैं। मधुमक्खियों से शहद उत्पादन के साथ-साथ फसलों में पर-परागण से पौधों की जीवितता एवं उत्पादन में वृद्धि होती है तथा पर्यावरण संतुलन में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने बताया कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए कृषि के साथ-साथ ऐसे अनुपूरक व्यवसाय अपनाए जाने की आवश्यकता है, जिनमें कम भूमि एवं कम पूंजी की आवश्यकता हो। मधुमक्खी पालन को अनुपूरक कृषि उद्यम के रूप में अपनाकर कम पूंजी एवं कम समय में अधिक आय प्राप्त की जा सकती है।

उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से वैज्ञानिक ढंग से मौनपालन किए जाने हेतु औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सहारनपुर एवं बस्ती तथा अधीक्षक, राजकीय उद्यान, प्रयागराज में दिनांक 16 सितम्बर, 2026 से 15 दिसम्बर, 2026 तक तीन माह (90 दिवसीय) के प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विभाग द्वारा निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को ठहरने एवं भोजन आदि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

इस प्रशिक्षण में पुरुष एवं महिलाएं सभी वर्गों के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार संयुक्त निदेशक, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सहारनपुर, संयुक्त निदेशक, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बस्ती अथवा अधीक्षक, राजकीय उद्यान, प्रयागराज से सम्पर्क कर निर्धारित प्रपत्र पर 16 सितम्बर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन पत्र के साथ दो संभ्रांत व्यक्तियों अथवा राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रदत्त चरित्र प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp