
कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह की रिपोर्ट
कन्नौज के गुरसहायगंज कस्बे में बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर से संबंधित कार्य कराए जाने के कारण तिर्वा रोड पर कई घंटों तक भीषण जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने तत्काल यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को एक-एक कर व्यवस्थित तरीके से निकलवाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे जाम खुलवाया गया और यातायात को पुनः सुचारु कराया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। वहीं प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर कार्य चलने के दौरान धैर्य बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि अनावश्यक जाम की स्थिति से बचा जा सके।









