
सीतापुर ब्यूरो चीफ मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
सीतापुर अटरिया साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अटरिया की साइबर पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया था कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (N.C.R.P.) व साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज शिकायतों के बाद संबंधित बैंक खाते में फंसी / होल्ड / फ्रीज रकम को मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (M.R.M. पोर्टल) के माध्यम से पीड़ित को वापस कराया जाए।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व साइबर क्राइम क्षेत्राधिकारी जनपद सीतापुर हर्षित चौहान के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना अटरिया की साइबर पुलिस टीम (कम्प्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार, का0 दीपेन्द्र नारायण, का0 परवेज कुमार) ने त्वरित कार्रवाई की।
टीम ने M.R.M. पोर्टल की मदद से साइबर कम्पलेन्ट नं० 33101260008450 से संबंधित होल्ड धनराशि 12,292 रुपये पीड़ित गोविन्द प्रसाद पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम गणेशपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर के अकाउंट में वापस कराई।
इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 33/2026 धारा 318(4) BNS व 66(D) IT ACT पंजीकृत है, जिसकी विवेचना अपराध निरीक्षक सिधौली संतोष उपाध्याय द्वारा की जा रही है।








