Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट आरेंद्र मिश्रा

हरदोई मा. प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में हुए नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा देश-प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुँचाने और जन-स्मृति में स्थायित्व प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 17 सितम्बर, 2026 से 17 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के सकुशल एवं गरिमापूर्ण आयोजन हेतु आज स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी श्री अनुनय झा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन से प्राप्त निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्ययोजना बनाकर व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि

दिव्यांगजनों के हितार्थ संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए।

अभियान के दौरान सभी के जीवन स्तर में सुधार, आय बढ़ाने तथा स्वास्थ्य सुधार हेतु समेकित प्रयास किए जाएं।

लाभार्थीपरक योजनाओं से संतृप्तिकरण और व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

जनजागरूकता अभियान में अधिक से अधिक जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रमों में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

सभी आयोजनों का अभिलेखीकरण किया जाए और समय से आख्या संबंधित स्तर पर प्रेषित की जाए।

सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय में तैयारियां पूर्ण करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री नेहा ब्याडवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुश्री दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट श्री संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp