
हरदोई हरपालपुर मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस टीम ने सीएचसी हरपालपुर में पहुंचकर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को जागरूक किया।
इस दौरान टीम ने लोगों को महत्वपूर्ण पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि महिलाएं इन योजनाओं का लाभ कैसे ले सकती हैं। ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। बताया गया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें।कार्यक्रम के दौरान टीम ने पंपलेट वितरित किए और मिशन शक्ति से संबंधित पोस्टर भी चस्पा किए।इस अभियान में थाना हरपालपुर से उपनिरीक्षक अंजना सचान, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी आशा और महिला आरक्षी शिवांगी यादव शामिल रहीं।









