Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज 44 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा करने पर इंस्पेक्टर ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह को ADG ने किया सम्मानित

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज साइबर अपराध के सफल अनावरण, अभियुक्त की गिरफ्तारी और महत्वपूर्ण बरामदगी में सराहनीय कार्य करने पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना कन्नौज को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

संक्षिप्त विवरण के अनुसार वादिनी हुस्ना बेगम पत्नी स्वर्गीय हलीम खाँ निवासी ग्राम अलीपुर अहाना थाना ठठिया जनपद कन्नौज ने थाना साइबर क्राइम कन्नौज में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया था कि हाईवे निर्माण में अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की धनराशि निकालने और बैंक खाते में जमा करने के लिए वह अभियुक्त अंशू के यूनियन बैंक वीसी प्वाइंट पर जाती थीं।

आरोप है कि अभियुक्त अंशू ने वादिनी के अंगूठे का क्लोन तैयार कर उसके बैंक खाते में जमा 44 लाख 92 हजार 250 रुपये की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली। इसके अलावा वादिनी द्वारा खाते में जमा करने के लिए दी गई धनराशि को खाते में जमा न कर फर्जी जमा रसीद दी जाती थी और वह धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली जाती थी।

वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम जनपद कन्नौज पर मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 धारा 316(5), 318(4), 336(3), 338, 340, 61(2) बीएनएस एवं धारा 66C, 66D आईटी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में दिनांक 25.08.2026 को अभियुक्त अंशू को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया था।

उक्त प्रकरण के सफल अनावरण में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना कन्नौज और वर्तमान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गुरसहायगंज ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किए गए प्रभावी पर्यवेक्षण और सराहनीय पुलिस कार्य को देखते हुए दिनांक 10.09.2026 को एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और अपराध के सफल अनावरण हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp