Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर पेट्रोल से आग लगाने के खेल में छह वर्षीय बालक झुलसा गोदना गांव में बच्चों के खेल के दौरान हुआ हादसा, सीएचसी सिधौली भेजा गया

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

मनोज मिश्रा ब्यूरो चीफ सीतापुर

सीतापुर अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोधना में बच्चों द्वारा पेट्रोल से आग लगाने का खेल खेलना एक छह वर्षीय बच्चे के लिए भारी पड़ गया। खेल के दौरान आग की चपेट में आने से बालक के सीने और हाथ में गंभीर रूप से जलने की सूचना है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गोधना निवासी रेहान पुत्र सलामुद्दीन ने पुलिस को सूचना दी कि उसका छह वर्षीय पुत्र अफनान गांव के ही अन्य बच्चों दानिश (10 वर्ष), अफ्फान (9 वर्ष) और आदिल (12 वर्ष) के साथ खेल रहा था। बताया गया कि बच्चे आपस में मुंह में पेट्रोल डालकर फूंक मारकर उसे जलाने का खेल खेल रहे थे। इसी दौरान आग की चपेट में आने से अफनान के सीने और हाथ में जलने की चोटें आ गईं।

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल बालक को उपचार के लिए लेकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार घायल बालक को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सिधौली भेजा गया है, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के वास्तविक कारणों और बच्चों द्वारा पेट्रोल के इस्तेमाल को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ के साथ इस तरह का खेल बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp