
मनोज मिश्रा ब्यूरो चीफ सीतापुर
सीतापुर MBBS एवं PG में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम, प्रथम काउंसलिंग में सभी 150 MBBS सीटों का भरना तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों का सम्मान संस्थान की निरंतर प्रगति और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं।
इस कार्यक्रम में हिंद चेयरमैन डॉ. आमोद कुमार सचान, चेयरपर्सन, डॉ. ऋचा मिश्रा,प्रिंसिपल शकील किदवाई, एमएस सुधीर कुमार राय, डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव के उपस्थिति में NABH टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट शिक्षकों एवं विभागाध्यक्षों को मेडल सार्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ. संजय अग्रवाल,डॉ. हेमन्त कुमार सिंह, डॉ. रजिया खातून, डॉ. विनोद महतो, डॉ. अर्सलान नियाज, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. एकांश राठौरिया, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. गौरव कुमार डॉ. ऋचा राठौरिया डॉ अवनीश सिंह सहित समस्त NABH टीम व हिंद के समस्त चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे।









