
ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
सीतापुर अटरिया थाना क्षेत्र के जयपालपुर ग्राम पंचायत के जगदीशपुर गांव में पौराणिक समय से चली आ रही आदमियों की पूजा की परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के दौरान पशुओं एवं आदमियों की पूजा की गई। इसके साथ ही गांव में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। पूजा के बाद पूरे गांव का पारंपरिक रूप से चक्कर लगाया गया तथा हवन-पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।
इस धार्मिक आयोजन में जगदीशपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने श्रद्धा के साथ पूजा में भाग लिया और पौराणिक परंपरा को आगे बढ़ाने में सहभागिता की।

ग्रामीणों के अनुसार, यह परंपरा लंबे समय से गांव में चली आ रही है और हर वर्ष श्रद्धा एवं आस्था के साथ इसका आयोजन किया जाता है। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।









