Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर सड़क हादसे में गाय के दोनों पैर टूटे, इलाज के बाद भी सड़क किनारे पड़ी

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

 ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट

सीतापुर-लखनऊ मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट यादव ढाबा के पास सड़क हादसे में एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में गाय के दोनों पैर टूट गए, जिसके चलते वह चलने-फिरने में असमर्थ होकर सड़क किनारे पड़ी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पशुपालन विभाग के चिकित्सक द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल गाय का उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार मिलने के बावजूद गाय की हालत ऐसी है कि वह स्वयं उठकर सुरक्षित स्थान तक नहीं जा पा रही है और फिलहाल सड़क किनारे ही पड़ी हुई है।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि व्यस्त सीतापुर-लखनऊ मार्ग के किनारे घायल अवस्था में पड़े रहने से गाय को दोबारा किसी वाहन की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा उसके बेहतर उपचार की व्यवस्था कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि गाय को किसी नजदीकी गौशाला में भिजवाया जाए, जहां उसकी नियमित देखभाल और उपचार हो सके। साथ ही लोगों ने एनएचएआई विभाग से भी मामले का संज्ञान लेकर घायल गोवंश की सुरक्षा और देखरेख की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

क्षेत्रीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि संबंधित विभाग जल्द कार्रवाई कर घायल गाय को सड़क किनारे से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएगा, जिससे उसकी जान बचाई जा सके और राहगीरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp