Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर अटरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुम हुए 10 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

 ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट

सीतापुर अटरिया थाना पुलिस टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर 10 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.44 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी सिधौली के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अटरिया लाल बहादुर मिश्र के कुशल नेतृत्व में कंप्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार, आरक्षी दीपेंद्र नारायण, आरक्षी परवेज कुमार एवं मो. आर. मोनी की टीम ने तकनीकी माध्यम से मोबाइलों की तलाश कर उन्हें बरामद किया।

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल अलग-अलग स्थानों के लोगों के थे। इनमें ओप्पो, टेक्नो, वनप्लस, मोटोरोला, रेडमी, इनफिनिक्स और रियलमी सहित विभिन्न कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। इनमें से कई मोबाइल अटरिया थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर, जसापुर, टिकौली, गुलरिया, हिरापुर, कोड़रिया और हैदरपुर आदि गांवों के लोगों के बताए गए हैं, जबकि कुछ मोबाइल अन्य थाना क्षेत्रों से संबंधित हैं।

पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइलों की तकनीकी जानकारी जुटाकर उनका पता लगाया और बरामदगी की कार्रवाई पूरी की। मोबाइल वापस मिलने पर उनके स्वामियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने अटरिया पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया।

थाना पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने में सूचना देने के साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे पुलिस द्वारा तकनीकी माध्यम से मोबाइल की बरामदगी की कार्रवाई की जा सके।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp