
मछरेहटा/सीतापुर। मछरेहटा विकास खंड परिसर में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को संबंधित विभागों की योजनाओं, सेवाओं और उनके लाभ की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में हर्बल साबुन उद्योग, शिक्षा विभाग, विकसित भारत गारंटी एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण), कृषि विभाग, इफको (IFFCO), राजस्व विभाग, वन विभाग मिश्रिख रेंज, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, पशुपालन विभाग, गन्ना विकास विभाग, मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, जल जीवन मिशन तथा स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए।
स्टॉल पर पहुंचे ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।









