Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर अटरिया थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा की पहल, गांव-गांव पहुंचकर लगाई जनचौपाल

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुनीं

ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट

सीतापुर अटरिया जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने और ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कराने के उद्देश्य से अटरिया थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर जनचौपाल का आयोजन किया। जनचौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान का भरोसा दिलाया।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

जनचौपाल में ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं उनके बीच ही सुनीं, जिससे ग्रामीणों को अपनी शिकायत लेकर थाने तक आने की आवश्यकता कम हुई। इस पहल को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और गांव में जनचौपाल लगाए जाने को उपयोगी कदम बताया।

अटरिया पुलिस ने कहा कि जनता की सेवा, सुरक्षा और समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित करती रहेगी।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp